शनिवार, 7 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पीपरा के युवक को पुलिस ने भेजा जेल

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पीपरा के युवक को पुलिस ने भेजा जेल
खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी, 1 मई 2025: पीपरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजन सहनी के रूप में हुई है, जो पीपरा थाना क्षेत्र के चिंतामणपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने कहा, “इस तरह के कृत्य समाज में दहशत फैलाने का काम करते हैं। ऐसे सभी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।”

इधर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद राजन सहनी को चिंतामणपुर गांव से हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक ने हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो रहा था। पीपरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App