शनिवार, 7 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में चमके पूर्वी चंपारण के दीपक और सुमन, डीएम ने किया सम्मानित

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
IMG-20261103-WA0073

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव
ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, जिलाधिकारी ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

मोतिहारी: राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप-2026 में पदक जीतकर पूर्वी चंपारण का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी दीपक कुमार और सुमन कुमारी को जिलाधिकारी सुमन सौरभ ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।

23 से 26 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा के बलांगीर जिले में अंडर-25 एवं अंडर-18 राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार की ओर से शामिल हुए पूर्वी चंपारण के दीपक कुमार और सुमन कुमारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रायोजित विज्ञापन
ADVERTISEMENT

विज्ञापनदाता से सीधे WhatsApp पर संपर्क करें


☘ WhatsApp पर संपर्क करें

सीधे विज्ञापनदाता से जुड़ें

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मान समारोह के दौरान जिला सचिव जेयाउल्लाह शैख, राष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी चितरंजन कुमार और असीम सेराज ईशा भी मौजूद रहे। जिले के इन खिलाड़ियों की सफलता से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App