Thursday, 15 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
वाराणसी में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा•मोतिहारी में खुलेगी नई चीनी मिल, सांसद राधामोहन सिंह बोले- ‘DM नहीं आते तो नहीं मिलती जमीन’•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन•दुर्गा पूजा में भी खाते हैं मछली-मटन! जानिए बंगाल की अनोखी खानपान परंपरा•अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल•मोतिहारी में गिरफ्तार हुआ आरोपी, पिस्टल-कारतूस से लेकर विदेशी शराब तक बरामद,खुद को बताता पत्रकार•छात्र को मारा चाकू,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती•वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, नमो घाट पर बनेगा पीपा पुल; 20 और 21 अक्टूबर को विमानों का अभ्यास•12 घंटे की ड्यूटी, छुट्टी पर वेतन कटौती का आरोप; सूरत से बिहार-UP लौट रहे मजदूर, ‘गांव चलो आंदोलन’ ने बढ़ाई चिंता•BHU में OBC आरक्षण की मांग ने पकड़ा जोर, छात्रावासों में 27% कोटा लागू करने की मांग•काशी विश्वनाथ मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त, सोना गायब होने की खबरों पर मंदिर न्यास की सफाई•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी नजीमूल होदा ने किया अपनी जीत का दावा•

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें


मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी पुष्कर आनंद के पक्ष में शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया है।इसी सिलसिले में मोतिहारी पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शिक्षको का डाटा बेस तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है।त्योहार के पहले सभी शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा।
दरअसल,एमएलसी चुनाव के मद्देनज़र मोतिहारी के एक होटल में मतदाता सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज के अध्यक्षता में हुआ।जिसमें एनडीए नेताओं के अलावा शिक्षक मतदाता भी शामिल हुए।बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद पुष्कर,स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह,विधायक प्रमोद कुमार,सचिंद्र सिंह,शालिनी मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे।बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को उनके सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।वहीं शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षकों से एनडीए के प्रत्याशी आनंद पुष्कर को प्रथम वरीयता का वोट देने का अपील किया।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ने यह संकल्प लिया है कि हर परिस्थिति में आनंद पुष्कर हीं विजयी होंगे।बतौर शिक्षा मंत्री मैंने यह बताया है कि जब सदन में आनंद पुष्कर जायेंगे और शिक्षकों की समस्यायें हमारे सामने रखेंगे।हम तत्क्षण उस समस्या का समाधान करेंगे।शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला हो या सातवां वेतन की मांग हो।हर चीजों को हमलोग अपने तरीके से समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर उसपर आगे बढ़ रहे हैं।इसलिए एनडीए की जीत पक्की है और हर परिस्थिति में आनंद पुष्कर की जीत होगी।
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के डाटा बेस तैयार किए जाने के कारण वेतन भुगतान में विलंब होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के कई जिलों में कुछ गड़बड़ियां पाई गई है।इसीकारण वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है।जिसको लेकर तेजी से कार्रवाई चल रही है।शिक्षकों को चिंता नहीं करनी है।सभी शिक्षकों का वेतन हमलोग त्योहार के पहले भुगतान करेंगे।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के बीच संवाद करना सदैव एक विशेष अनुभव होता है, क्योंकि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले सच्चे राष्ट्रनिर्माता हैं। किसी भी समाज की प्रगति, उसकी बौद्धिक चेतना और राष्ट्र की उन्नति में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है।
सम्मेलन में बिहार राज्य मछुआरा आयोग अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व मंत्री सह मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री जनक राम, विधायक कल्याणपुर सचिंद्र प्रसाद सिंह, विधायक पिपरा श्याम बाबू यादव, विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, पूर्व विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, जदयू जिला अध्यक्ष भरत पटेल, संचालनकर्ता डिप्टी मेयर डॉo लालबाबू प्रसाद की मौजूदगी रही।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App