मोतिहारीः भाजपा नेता यमुना सिकारिया ने अपने सिकारिया बीएड कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पुरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया।कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा नरेंद्र मोदी के जीवन पर पोस्टर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ़ बब्लू गुप्ता,भाजपा नेता यमुना सिकरिया,गाँधी संग्रालय के उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डेय, भाजपा महामंत्री रामएकबाल प्रसाद,रक्सौल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अवध पटेल,सिकारिया कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति दूबे एवं बर्षा रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वललित कर किया।आगत अतिथियों को पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक बब्लू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक सेवाभाव से काम किया है।जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि दूसरे नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।बब्लू गुप्ता ने कहा कि जनता की सेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
यमुना सिकारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का विकास किया है।आज पूरा देश भारत की ओर देख रहा है।हमारी नीतियां विदेशियों के द्वारा अपनाई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के जीवनी पर पोस्टर बनाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल,मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES





