Tuesday, 06 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
केसरिया की मुखिया ज्योति कुमारी केबीसी संवाद में अमिताभ बच्चन से करेंगी सीधा संवाद•मोतिहारी में ‘मेड इन पाकिस्तान’ चादरों ने बढ़ाई चिंता, सस्ते दाम पर बेच रहे दो संदिग्ध अचानक गायब•मौत के एक साल बाद मनीषा को मिलेगा इंसाफ! वायरल वीडियो ने खोले पुराने राज, अब दर्ज हुई FIR•18 मामलों में नाम, आर्म्स एक्ट केस में वांछित नरेश पाण्डेय पर 10 हजार का इनाम; मोतिहारी पुलिस ने जारी किया पोस्टर•तुरकौलिया में युवक की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य•म्यूटेशन नहीं करना है तो ऑब्जेक्शन में डाल रहे आवेदन, कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग•मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री•सुदीश राम मौत मामले का एसपी ने लिया संज्ञान, सदर SDPO 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश•कोटवा में हिरासत में लिए गए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने हाजत में पिटाई और 50 हजार मांगने का लगाया आरोप•शिफ्ट होगा रघुनाथपुर बस स्टैंड! शहर के अंदर नहीं चलेंगी बसें- एसपी•उमेश की मौत के बाद ठेले पर शव भेजने का मामला: रघुनाथपुर थाने के गश्ती पदाधिकारी निलंबित, थानाध्यक्ष से जवाब तलब•मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप•

रात हमारी, सड़क हमारी- नारों के साथ पटना में महिला अधिकारों के लिए शांति मार्च कल

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

पटना। महिलाओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव और सामाजिक बंधनों के खिलाफ बुधवार, 7 अक्टूबर को पटना में ‘रात हमारी, सड़क हमारी’ के नारों के साथ शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। मार्च शाम पांच बजे गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास से शुरू होकर डाकबंगला चौराहे तक जाएगा।

आयोजकों के अनुसार मार्च में बिहार के अलग-अलग हिस्सों से महिलाएं शामिल होंगी। जमुई, समस्तीपुर और बांका समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में महिलाओं के साथ सामने आईं हिंसा और अत्याचार की घटनाओं के विरोध को भी मार्च से जोड़ा गया है। आयोजकों का कहना है कि यह मार्च किसी एक घटना या किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी की सामूहिक आवाज है।

मार्च के जरिए महिलाओं के कपड़ों, उनके बाहर निकलने के समय, काम करने, खाने-पीने और अपनी पसंद के लोगों के साथ मिलने-जुलने जैसे निजी फैसलों में सामाजिक हस्तक्षेप का विरोध किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि महिलाओं को दिन हो या रात, सुरक्षित माहौल में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार, सम्मान और समान अधिकार के साथ जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।

विधानसभा में महिला सुरक्षा पर विशेष चर्चा की मांग

मार्च के माध्यम से बिहार सरकार से महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के प्रत्येक सत्र में कम से कम दो दिन विशेष रूप से उठाने की मांग की गई है। इसके अलावा महिला सुरक्षा और अधिकारों के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई तथा सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और परिवहन व्यवस्था में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग रखी जाएगी।

आयोजकों ने ऐसी पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देने की भी मांग की है, जिसमें महिलाओं की स्वतंत्रता को उनके चरित्र, कपड़ों, समय या संगति से जोड़कर देखा जाता है।

मार्च में हर जाति, धर्म, उम्र, वर्ग और पेशे की महिलाओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है। महिलाओं के समान अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता के समर्थन में पुरुषों से भी इसमें शामिल होने की अपील की गई है। जानकारी पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App