मोतिहारी:मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 27वीं कार्यकारिणी की पहली बैठक होटल वी के गार्डन बंजरिया पंडाल स्थित सभागार में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों संजय लोहिया, देवेंद्र कुमार गुप्ता और राज किशन का तालियों के साथ स्वागत एवं परिचय से हुई।
बैठक में महासचिव आलोक कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट एवं चैंबर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष रखा। वहीं कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।अध्यक्ष महेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मोतिहारी चैंबर व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है और आने वाले सत्र में भी पूरे वर्ष व्यावसायिक हितों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी प्राथमिकता चैंबर भवन का निर्माण रहेगा।
बैठक के दौरान वनभोज, नववर्ष की उमंग कार्यक्रम, गांव के बच्चों के साथ आयोजित सामाजिक कार्यक्रम तथा वार्षिक पदस्थापना सह सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सत्र 2026 के लिए चैंबर के समस्त विभागों का दायित्व वितरण भी किया गया।बैठक में निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, संजय जायसवाल, अनुपम जायसवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र, उप सचिव विनय देवकुलियार, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, अरविंद श्रॉफ, सुधांशु रंजन, अनिल अग्रवाल, डॉ. कमलेश कुमार और मेहुल लाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।सभा का धन्यवाद ज्ञापन चंदू मिश्रा ने किया, जबकि राष्ट्रगान के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।उक्त जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी।
—
