पटना, संवाददाता।हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को एक बार फिर लालू परिवार पर करारा तंज कसा है।

मांझी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा —> “लालू परिवार के सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अगले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहेंगे — ‘यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चाँद और मंगल ग्रह पर चार कट्ठे का एक-एक फार्म हाउस दिया जाएगा।’
”मांझी ने आगे तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए लिखा,
> “बेटा ललटेनवा… गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले, ओंकर सिर पर सींग नहीं निकल सकता।”इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हम और राजद के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मांझी के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
राजद समर्थकों ने मांझी के बयान को “अपमानजनक” बताया है, जबकि एनडीए समर्थक इसे “राजनीतिक व्यंग्य” करार दे रहे हैं।गौरतलब है कि हाल के दिनों में तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं।-
—
